Ro Officer: समीक्षा अधिकारी क्या होता है, RO Officer कैसे बने ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

समीक्षा अधिकारी कैसे बने: दोस्तों सरकारी नौकरी पाने का सपना तो सभी का होता है। यदि आप सरकारी नौकरी करना ही चाहते है तो क्यों न ऐसा सरकारी नौकरी चुने जिसमे अच्छी सैलेरी के साथ पद भी अच्छा हो।

आज इस लेख में आपको ऐसे ही एक पद के बारे में बताने जा रहे है जो एक शानदार विचार है। जिस पद की बात कर रहे है वह समीक्षा अधिकारी यानि Review officer(RO) है। आइये इस लेख में जानते है की समीक्षा अधिकारी क्या होता और समीक्षा अधिकारी कैसे बने ?

Ro full form क्या है ?

RO को हिंदी में रिव्यु अधिकारी होता है। समीक्षा अधिकारी का मतलब एक ऐसा व्यक्ति है जो किसी भी कार्य या दस्तावेज़ की समीक्षा करता है।

Ro full form – Review Officer

समीक्षा अधिकारी क्या होता है ?

Ro Officer: समीक्षा अधिकारी क्या होता है, RO Officer कैसे बने ?

दोस्तों समीक्षा अधिकारी एक ग्रुप B लेवल का पोस्ट है। यह सरकारी काम काज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसका काम सरकार की तरफ से किसी अन्य संगठन से जुड़े विवादों के लिए क़ानूनी समाधान करना होता है। यह मुख्य रूप से सरकारी के कानून और नियमो को सफलता पूर्वक लागू करने में मदद करते है।

दूसरे शब्दों में कहे तो समीक्षा अधिकारी एक ऐसा व्यक्ति है जो किसी भी कार्य या दस्तावेज़ की समीक्षा करता है। समीक्षा अधिकारी को उस कार्य या दस्तावेज़ की गुणवत्ता, सटीकता और पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी दी जाती है।

समीक्षा अधिकारी का कार्य क्या है ?

समीक्षा अधिकारी के बहुत सरे काम होते है जिनमे से मुख्य काम निम्न है :-

  • कार्य या दस्तावेज़ की सामग्री की समीक्षा करना
  • कार्य या दस्तावेज़ में किसी भी त्रुटि या चूक को पहचानना
  • कार्य या दस्तावेज़ की सुसंगतता और स्पष्टता सुनिश्चित करना
  • कार्य या दस्तावेज़ को अंतिम रूप देने की सिफारिश करना

समीक्षा अधिकारी के लिए योग्यता

RO Eligibility: किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री की डिग्री होनी चाइये। इसका फॉर्म किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट भर सकते है।

समीक्षा अधिकारी बनने के लिए आवेदनकर्ता को निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना चाहिए:

  • भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • कुछ पोस्ट के लिए ‘O’ लेवल का कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • कुछ पोस्ट के लिए कॉमर्स विषय के अंतर्गत स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाती है।
  • आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए।

समीक्षा अधिकारी एग्जाम पैटर्न

समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का पैटर्न अन्य परीक्षाओं की तरह होता है जिसमें कुछ मुख्य खंड होते हैं जैसे कि:

लिखित परीक्षा: यह खंड पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित किया जाता है और विभिन्न विषयों में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें सामान्य अध्ययन, संविधान, भारतीय अर्थशास्त्र, भारतीय समाज और सामाजिक विज्ञान, गणित आदि शामिल हो सकते हैं।

साक्षात्कार(Interview): उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के पास होने के बाद साक्षात्कार द्वारा किया जाता है। इसमें उम्मीदवारों की व्यक्तित्व, सामाजिक और व्यक्तिगत क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाता है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: साक्षात्कार के पश्चात चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है। इसमें उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता, आयु, नागरिकता आदि की जांच की जाती है।

इन परीक्षा खंडों में से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार महत्वपूर्ण होते हैं और अधिकांश समय और ध्यान को इन्हीं पर लगाना चाहिए।

Review Officer बनने की उम्र सिमा कितनी है ?

निचे टेबल के माध्यम से जानते है –

CategoryMin AgeMax Age
General2140
OBC/SC/ST2145
Divyang2155

Posting किस डिपार्मेंट में होगी ?

जब आप एग्जाम में सफलता पा लेते है तब आपकी पोस्टिंग सचिवालय, निर्वाचन आयोग, राजस्व परिसर और लोकसेवा आयोग में हो सकती है। इन सभी को राज्य के बेहतरीन सरकारी नौकरी में जाना जाता है।

समीक्षा अधिकारी का वेतन कितना होता है?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों के लिए आयोजित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाता है।

समीक्षा अधिकारी (RO) का वेतनमान लेवल-8 होता है, जिसका प्रारंभिक वेतन ₹47,600 प्रति माह होता है। वेतन में महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, परिवहन भत्ता, आदि जैसे भत्ते भी शामिल होते हैं।

सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) का वेतनमान लेवल-7 होता है, जिसका प्रारंभिक वेतन ₹44,900 प्रति माह होता है। वेतन में महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता, परिवहन भत्ता, आदि जैसे भत्ते भी शामिल होते हैं।

समीक्षा अधिकारी को मिलने वाली सुविधाएं

वेतन के अलावा, समीक्षा अधिकारियों को अन्य लाभ भी दिए जाते हैं, जैसे:

  • पेंशन
  • ग्रेच्युटी
  • चिकित्सा सुविधा
  • छुट्टी
  • आवास

UPPSC RO ARO एग्जाम पैटर्न क्या है

दोस्तों, इस परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया जाता है: प्रीलिम्स और मेन्स। इसका एक अच्छा फायदा यह है कि इस बड़े पद के लिए आपको किसी इंटरव्यू में जाने की जरुरत नहीं होती है।

प्रीलिम्स की बात करें तो इसमें दो पेपर होते हैं: पहला जनरल हिंदी और दूसरा जनरल विज्ञान। इन दोनों पेपरों में 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है।

मेन्स, यानि दूसरे चरण की परीक्षा में, तीन पेपर होते हैं।

RO एग्जाम का सिलेबस क्या होता है ?

दोस्तों इस एग्जाम का सिलेबस कठिन नहीं होता है। आप अगर ध्यान दे तो इसे आसानी से निकाल सकते है। प्रीलिम्स में फर्स्ट पेपर जनरल स्टडीज का होता है जो 10 वि क्लास तक का होता है। अगर आपने 10 तक अच्छे से पढाई की है तो स एग्जाम में कम मेहनत लगने वाली है।

यूपीपीएससी RO / ARO परीक्षा का पाठ्यक्रम दो भागों में विभाजित है: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा।

प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं:

  • पेपर 1: सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकार)
  • पेपर 2: सामान्य हिंदी (वस्तुनिष्ठ प्रकार)

पेपर 1: सामान्य अध्ययन

यह पेपर 140 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों का होता है, जिनका कुल अंक 140 होता है। पेपर में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
  • भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
  • जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में)
  • विश्व भूगोल

पेपर 2: सामान्य हिंदी

यह पेपर 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों का होता है, जिनका कुल अंक 100 होता है। पेपर में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

  • हिंदी व्याकरण
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी पत्राचार
  • हिंदी में अनुवाद

मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा में तीन पेपर होते हैं:

  • पेपर 1: सामान्य अध्ययन (विस्तृत)
  • पेपर 2: सामान्य हिंदी और प्रारूपण
  • पेपर 3: हिंदी निबंध

पेपर 1: सामान्य अध्ययन (विस्तृत)

यह पेपर 250 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों का होता है, जिनका कुल अंक 250 होता है। पेपर में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
  • भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
  • जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में)
  • विश्व भूगोल
  • भारतीय संविधान
  • लोक प्रशासन
  • भारतीय विदेश नीति
  • अन्तर्राष्ट्रीय संगठन

पेपर 2: सामान्य हिंदी और प्रारूपण

यह पेपर 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों का होता है, जिनका कुल अंक 200 होता है। पेपर में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:-

  • हिंदी व्याकरण
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी पत्राचार
  • हिंदी में अनुवाद
  • प्रारूपण

पेपर 3: हिंदी निबंध

यह पेपर 200 अंकों का होता है। उम्मीदवारों को दिए गए किसी एक विषय पर 200-250 शब्दों का निबंध लिखना होता है।

समीक्षा अधिकारी की तैयारी कैसे करें ?

समीक्षा अधिकारी की तैयारी के लिए आपको कुछ महत्पूर्ण बिंदु निचे बताये गए है जिसका अगर आप पालन करते है तो आपको अवश्य सफलता मिलेगी।

  • अपने लक्ष्य को निर्धारित करें।
  • पाठ्यक्रम का अध्ययन करें।
  • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।
  • एक अच्छी तैयारी योजना बनाएं।
  • एक अच्छी अध्ययन सामग्री का चयन करें।
  • एक समूह अध्ययन में शामिल हों।
  • एक अच्छी टाइम मैनेजमेंट योजना बनाएं।
  • नियमित रूप से अभ्यास करें।
  • परीक्षा से पहले रिवीजन करें।

इन्हे भी जाने :-

तो दोस्तों हमने आपको समीक्षा अधिकारी यानि की Review Officer बनने के लिए जरुरी जानकारी दी है। इस लेख के माध्यम से हमने जाना की Ro Officer यानि की समीक्षा अधिकारी कैसे बने।

यह लेख आपको जानकारी देने के माध्यम से लिखी गयी है। अगर आपको इससे जुड़े कोई सवाल हो तो कमेंट में पूछ सकते है।

Spread the love

Leave a Comment