BCA कोर्स क्या है, जानिए कोर्स, कॉलेज, लाभ, फीस और सैलेरी के बारे में पूरी जानकारी ? || BCA course details in hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BCA course details in hindi: 12 के बाद अगर आप कम्प्यूटर के क्षेत्र में पढाई करना चाहते है, तो BCA एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। BCA course में आपको कई तरह की कम्प्यूटर की भाषाए जैसे – प्रोग्रामिंग, डेटाबेस, ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर नेटवर्क, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और वेब डेवलपमेंट आदि चीज़े सिखाई जाती है। अगर आप भी 12 वि के बाद कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है तो यह कोर्स को चुन सकते है।

निचे आपको BCA course के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गयी है, तो आर्टिकल पूरा पढ़े –

BCA Course क्या है ?

BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोगों में स्नातक स्तर की डिग्री है। यह 3 साल का पूरा कोर्स है जो भारत के कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कराया जाता है।

BCA कोर्स में कंप्यूटर विज्ञान के कई चीज़े को सिखाया जाता है, जैसे प्रोग्रामिंग, डेटाबेस, ऑपरेटिंग सिस्टम, कंप्यूटर नेटवर्क, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और वेब डेवलपमेंट। इस कोर्स से छात्र आईटी इंडस्ट्री में विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लिए तैयार होते हैं।

BCA full form क्या है ?

BCA का फुल फॉर्म है “बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस” (Bachelor of Computer Applications)।

BCA course details in Hindi

पूरा नामकंप्यूटर अनुप्रयोगों में स्नातक (Bachelor of Computer Applications)
कोर्स स्तरस्नातक
कोर्स अवधि3 वर्ष
पात्रता10+2 में न्यूनतम 50% अंक, गणित अनिवार्य विषय के रूप में
कोर्स शुल्कINR 50,000
परीक्षा प्रकारसेमेस्टर
प्रवेश प्रक्रियामेरिट या प्रवेश परीक्षा के आधार पर
डिग्री के बाद औसत वेतनINR 3.7 लाख प्रति वर्ष (LPA)
भर्ती कंपनियांTCS, Wipro, HP, Hexaware Technologies Ltd., HCL, Syntel, Cognizant, आदि
— BCA course details

BCA course eligibility (योग्यता)

BCA कोर्स करने के लिए 12 वि किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से, कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए। कुछ विश्वविद्यालयों में, गणित या कंप्यूटर जैसे सब्जेक्ट आपके 12 में होने अनिवार्य होते है। इस कोर्स को करने की कोई उम्र की सिमा नहीं है, आप 12 के बाद कभी भी कर सकते है।

BCA course subjects में क्या होता है ?

BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) पाठ्यक्रम में छात्रों को कम्प्यूटर का ज्ञान देने के लिए विभिन्न प्रकार के सब्जेक्ट शामिल किया गया है, जिनमे से कुछ निम्न है –

प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम, कंप्यूटर ऑर्गनाइजेशन और आर्किटेक्चर, ऑपरेटिंग सिस्टम, डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, कंप्यूटर नेटवर्क, वेब डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि टॉपिक कवर किये जाते है। इसके आलावा भी कई चीज़े सिखाई जाती है, जिसको आप अपने रूचि के अनुसार चुन सकते है।

BCA course college list in India (कॉलेज)

  • Christ University, Bengaluru
  • Loyola College, Chennai
  • Symbiosis Institute of Computer Studies and Research, Pune
  • St. Xavier’s College, Kolkata
  • Amity University, Noida
  • Madras Christian College, Chennai
  • Mount Carmel College, Bengaluru
  • Institute of Management Studies (IMS), Noida
  • Presidency University, Bengaluru
  • Christu Jayanti College

BCA course करने के लाभ क्या है ?

यह भारत में एक प्रशिद्ध कोर्स है। इस कोर्स की खास बात यह है की इसे किसी भी स्ट्रीम का छात्र कर सकता है। यह कोर्स आईटी क्षेत्र में करियर बनाने में मदद करता है। आप BCA के बाद MCA भी कर सकते है और अच्छी सैलेरी की जॉब पा सकते है।

BCA Course Fees (फीस) कितना होता है ?

BCA Course Fees कॉलेज और लोकेशन पर निर्भर करती है। सरकारी और प्राइवेट दोनों में इस कोर्स की फीस अलग अलग होती है। आमतौर पर BCA Course की सालाना फीस 50 हजार से 1.5 लाख के बिच होती है।

बीसीए के बाद नौकरी नौकरी के अवसर क्या है ?

अगर आप BCA की पढाई अच्छे से कर लेते है तो आपको निम्न नौकरी के अवसर उपलब्ध होते है –

  • Software Developer
  • Database administrator
  • Web Developer
  • Systems analyst
  • Network administrator
  • IT consultant
  • Technical writer
  • Software Tester
  • Digital marketer
  • Mobile app developer

BCA Course करने के बाद कितनी सैलेरी मिलती है ?

अगर आपने अभी BCA कोर्स की पढाई पूरी की है तो आपकी शुरूआती सैलेरी 20 हजार से 40 हजार के बिच हो सकती है, जो आपके अनुभव और स्किल के आधार पर बढ़ती जाएगी।

BCA course information (पूछे जाने वाले सवाल )

छात्रों के बहुत सारे इस कोर्स से जुड़े सवाल होते है, जिसको हमने निचे जवाब देने की कोशिश की है। निचे आपको BCA course information दी गयी है।

बीसीए कितने साल का कोर्स है ?

बीसीए कोर्स एक अंडर ग्रेजुएट की पढाई है, जो 3 साल का होता है।

12वीं के बाद BCA कैसे करे?

12वीं के बाद BCA करने के लिए, सबसे पहले आपको 10+2 में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें गणित अनिवार्य विषय हो। फिर, उस विश्वविद्यालय या कॉलेज का चयन करें जहां आप BCA करना चाहते हैं। कुछ संस्थान मेरिट के आधार पर प्रवेश देते हैं, जबकि कुछ प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं। प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज जमा करें, और यदि प्रवेश परीक्षा हो, तो उसमें सफल हों। चयन होने पर फीस जमा करें और BCA कोर्स की पढाई शुरू कर सकते है।

BCA क्या है, इसको कौन कर सकता है?

BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) एक स्नातक स्तर की डिग्री है जो कंप्यूटर विज्ञान में शिक्षा प्रदान करती है। वह छात्र जिन्होंने 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण, आसानी से कर सका है।

Spread the love

Leave a Comment