सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स करना चाहते है, ये है बेहतरीन विकल्प, जाने पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स: दोस्तों अगर आप सरकारी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते है तो यह पहले की तुलना में आसान नहीं होने वाला है। इस नयी तकनिकी के बदलते दौर, सरकारी नौकरी में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते है। जैसा की हम जानते है की आज के समय में हर क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल आम हो गया है, ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो आपके पास कंप्यूटर और तकनीक का ज्ञान होना आवश्यक हो जाता है।

इस लेख में हम आपको सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स बारे में जानकारी देने वाले है, जो आपको सरकारी नौकरी दिलाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाएगी। Computer Courses की जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स क्यों जरुरी है ?

दोस्तों 12 वि के बाद अगर सरकारी नौकरी के क्षेत्र में अपना करियर बनाना है तो आपके पास कम्प्यूटर का ज्ञान जरुरी हो जाता है। धीरे – धीरे सभी सरकारी संस्थाओ में कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया जाने लगा है, जो प्रक्रिया को आसान बना देता है। ऐसे में अगर आप सरकारी संसथान में काम करना चाहते है तो इसका ज्ञान जरुरी हो जाता है।

अगर आपने अभी तक कोई भी कंप्यूटर कोर्स नहीं किया है और तलाश में है की कौन सा करे, तो निचे आपको कुछ प्रशिद्ध सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स की जानकारी देने वाले है, जो अक्सर सरकारी नौकरी का फॉर्म भरते समय मांगे जाते है।

1. “O” Level कंप्यूटर कोर्स –

“O” Level कंप्यूटर कोर्स, जिसका पूरा नाम O Level Information and Communication Technology (ICT) है। यह एक डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स कोर्स होता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोर्स है, जिसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसे NIELIT (National Institute of Electronics and Information Technology) द्वारा चलाया जाता है।

O Level एक साल का कंप्यूटर कोर्स होता है, जिसमे कंप्यूटर विज्ञानं के बारे में बेसिक जानकारी दी जाती है, जिसमे निम्न विषय शामिल है –

  • कंप्यूटर सिस्टम और आर्किटेक्चर
  • ऑपरेटिंग सिस्टम
  • नेटवर्किंग और संचार
  • डेटाबेस प्रबंधन
  • वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट
  • प्रोग्रामिंग

अगर आप सरकारी विभाग और मंत्रालय मे Data Entry Operator, Computer Operator, Technical Assistant जैसे पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते है या काम करना चाहते है तो यह इसके लिए बेस्ट कोर्स है।

2. CCC कंप्यूटर कोर्स –

CCC कंप्यूटर कोर्स, जिसका पूरा नाम कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स है। यह भारत सरकार द्वारा मन्यता प्राप्त बेसिक लेवल का कंप्यूटर कोर्स है जो बहुत ही लोकप्रिय है। यह लोगो को कम्प्यूटर के बारे में बेसिक जानकरी देने के लिए बनाया गया है। यदि आप इस कोर्स को किसी संसथान से करने वाले है तो कोर्स पूरा करने में 3 महीने का समय लगता है।

अगर आप Clerk, Stenographer, Patwari जैसे सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आप यह बेसिक लेवल का कोर्स कर सकते है।

3. BCA कंप्यूटर कोर्स –

बीसीए यानि की बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, यह एक डिग्री लेवल का कोर्स है। इस कोर्स को 12 के बाद किया जाता है। इसमें प्रोग्रामिंग भाषाओं, डेटाबेस, वेब डिजाइनिंग, ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग, और कंप्यूटर सुरक्षा जैसे विषय शामिल हैं। यह 3 साल का कंप्यूटर कोर्स होता है।

अगर आप SSC, Railway Banking, Revenue Department, Income Tax Department जैसे विभाग में काम करना चाहते है तो यह कोर्स करने के बाद आप इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते है। इसके आलावा आप आईटी क्षेत्र में अपना करियर भी बना सकते है।

4. ADCA Computer Course

ADCA, यह 1 साल का कोर्स है, जिसे एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस के नाम से भी जानते है। इसमें आपको कम्प्यूटर के बेसिक जानकरी और कुछ कंप्यूटर के महत्पूर्ण सॉफ्टवेयर जैसे की Word, Excel, PowerPoint, Access जैसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर को सिखाया जाता है तथा इसके आलावा प्रोग्रामिंग भाषाएँ, डेटाबेस, वेब डेवलपमेंट के बारे में शिक्षा दी जाती है।

कई सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स में ADCA की भी मांग रहती है।

5. डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स करे –

यह एक शार्ट टर्म कोर्स होता है, जो अक्सर 3 महीने से 1 साल के अवधि का होता है। अगर आप सरकारी पद जैसे डाटा ऑपरेटर जैसे पदों पर काम करना चाहते है तो यह अच्छा कोर्स होगा।

12 वी के बाद कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे क्या है?

12 के बाद कंप्यूटर कोर्स करने के बहुत से फायदे होते है, वो भी खासकर आज के डिजिटल युग में, जहां कंप्यूटर और तकनीकी ज्ञान महत्वपूर्ण है। यह कोर्सेज आपको मनपसंद सरकारी और प्राइवेट नौकरी के अवसर प्रदान करते है। इसके आलावा कंप्यूटर कोर्स आपको कंप्यूटर और तकनीक का उपयोग करने के बारे में सिखाते हैं, जो आज के डिजिटल युग में आवश्यक है।

निष्कर्ष –

सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स आज के समय में बहुत जरुरी हो गया है। इस लेख में आपको अलग -अलग पदों के लिए तथा बेस्ट कंप्यूटर कोर्स के बारे में जानकारी प्रदान की है, जो आपको करियर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। बताये गए कोर्स आप आसानी से प्राइवेट और सरकारी संसथान से कर सकते है।

Spread the love

Leave a Comment