Jawahar Navodaya Vidyalaya: नवोदय विद्यालय का नाम सुनते ही कई छात्रों और अभिभावकों के चेहरे पर खुशी आ जाती है। यह विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा चलाए जाते हैं और यहां ग्रामीण इलाकों के होनहार बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दी जाती है। अगर आप भी नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए सही जानकारी और प्रक्रिया को समझना बहुत जरूरी है।
इस लेख में, हम आपको सरल भाषा में बताएंगे कि नवोदय विद्यालय में एडमिशन कैसे लिया जा सकता है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है। आइए, जानते हैं इस प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला पाने का तरीका।
जवाहर नवोदय विद्यालय – संक्षिप्त परिचय
विवरण | जानकारी |
---|---|
आर्टिकल का नाम | jawahar navodaya vidyalaya admission |
लेख का प्रकार | एडमिशन प्रक्रिया |
उपयोगकर्ता | सभी अभिभावक और विद्यार्थी |
महत्वपूर्ण जानकारी | इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें |
आधिकारिक वेबसाइट | Navodaya Vidyalaya Samiti |
Jawahar Navodaya Vidyalaya क्या है ?
जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। ये विद्यालय देश के विभिन्न भागों में स्थित हैं और इनका उद्देश्य प्रतिभाशाली ग्रामीण बच्चों को आधुनिक शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करना है।
नवोदय विद्यालय में पढ़ने के फायदे क्या है ?
नवोदय विद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में से एक है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। यह विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। नवोदय विद्यालयों में अनुशासित वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलता है और यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होते हैं, जिससे छात्रों को सर्वतोमुखी विकास का समग्र अनुभव प्राप्त होता है।
नवोदय विद्यालय में मुफ्त में मिलने वाली सुविधाएं ?
अगर आपके बच्चे का एडमिशन Jawahar Navodaya Vidyalaya में हो जाता है तो आपको ना के बराबर पढाई में खर्च करने पड़ते है। यंहा कई प्रकार की निम्न सुविधाएं फ्री में मिलती है।
- शिक्षा
- बोर्डिंग सुविधा
- रहने की सुविधा
- यूनिफॉर्म
- किताबें और स्टेशनरी
- रोजमर्रा की उपयोगी चीजें
- बच्चों के सफर का खर्च (ट्रेन/एसी बस)
- मेडिकल खर्च
- सीबीएसई फीस
नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए योग्यता क्या चाहिए ?
यह देश के बेहतरीन विद्यालयों में से एक है जिसमे हर साल 6, 9 और 11वीं कक्षाओं में एडमिशन होता है। निचे आपको एडमिशन लेने के लिए क्या पात्रता चाहिए बताया गया है –
कक्षा 6 के लिए –
- केवल उसी जिले के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित हो।
- उम्मीदवार को सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में अध्ययन करना चाहिए।
- उम्मीदवार की उम्र 9 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- ग्रामीण कोटे से एडमिशन के लिए, उम्मीदवार को कक्षा 3, 4 और 5 का अध्ययन सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से करना चाहिए और एक पूरा एकेडमिक सेशन ग्रामीण क्षेत्र में बिताया होना चाहिए।
नवोदय विद्यालय Class 6 Admission Form 2024: नामांकन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
कक्षा 9 के लिए –
- उम्मीदवार को सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययन करना चाहिए।
- उम्मीदवार की उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कक्षा 11 के लिए –
- कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाती है और संबंधित JNV में उपलब्ध सीटों के अनुसार एडमिशन होता है।
- उम्मीदवार की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है ?
JNVST एक प्रवेश परीक्षा है, जो नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा हर साल नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में छात्रों को गणित, हिंदी, और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देना होता है।
नवोदय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया क्या है ?
- नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) पास करना होता है।
- यह टेस्ट सीबीएसई द्वारा डिजाइन और कंडक्ट किया जाता है।
- यह नॉन-वर्बल और क्लास न्यूट्रल टेस्ट होता है।
- दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों को फ्री में एडमिशन फॉर्म दिया जाता है।
निष्कर्ष –
नवोदय विद्यालय में एडमिशन प्राप्त करना एक सुनहरा अवसर है जो छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। यदि आप अपने बच्चों को इन विद्यालयों में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई जानकारी और प्रक्रिया का पालन करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।