How to join merchant navy: अगर किसी को एक देश से दूसरे देश देखने का शौक है और चाहता है की उसके काम एडवेंचर से भरा हो तो मर्चेंट नेवी का जॉब एक अच्छा अवसर है। मर्चेंट नेवी में सरकारी और प्राइवेट दोनों में नौकरी के अवसर उपलब्ध है।
मर्चेंट नेवी को व्यापारिक नौसेना भी कहते है, जिसका काम समुन्द्र के रास्ते से सामान को एक देश से दूसरे देश पहुंचना होता है। अगर आप भी मर्चेट नेवी में काम करना चाहते है तो इस आर्टिकल में आपको मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) में जॉब पाने के लिए जरुरी मर्चेंट नेवी कोर्स डिटेल्स तथा योग्यता, कोर्स फीस और सैलरी की फुल जानकारी दी गयी है।
मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) क्या होता है ?
सभी देश अपने देश से दूसरे देश के साथ एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट करते है, जो की ज्यादातर समुंद्री मार्गो द्वारा किया जाता है। जो जहाज बिज़नेस के लिए सामान को यहाँ से वहा ले जाने का काम करते है उसे मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) कहते है।
मर्चेंट नेवी का क्या काम है ?
मर्चेंट नेवी का काम सामान और लोगो को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित तरिके से ले जाना है। इनका मुख्य काम जहाज का संचालन और रखरखाव करना, कार्गो का लोडिंग और अनलोडिंग करना तथा समुंद्री नियमो का पालन करते हुए सभी काम सुरक्षा से करना होता है।
मर्चेंट नेवी कोर्स डिटेल्स – How to join Merchant Navy ?
दोस्तों अगर आपका भी सपना एक मर्चेंट नेवी बनानां है तो इस लेख में मर्चेंट नेवी बनने के लिए कौन सी पढाई करनी पड़ती है, योग्यता क्या है, सभी चीज़े विस्तार से जानेंगे –
मर्चेंट नेवी के लिए योग्यता क्या चाइये ?
मर्चेंट नेवी में नौकरी करने के लिए आपको 10+2 विज्ञान स्ट्रीम से पास होना चाइये, जिसमे फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं मैथ्स (PCM) सब्जेक्ट अनिवार्य है। कम से कम 12 में 60% अंक होने चाहिए, तभी आप इस जॉब के लिए अप्लाई कर पाएंगे। व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट होना चाइये तथा आँखों से जुडी कोई बीमारी नहीं होनी चाइये। मर्चेंट नेवी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 17 से 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाइये।
12 वीं के बाद मर्चेंट नेवी कैसे बने ? (स्टेप by स्टेप)
12 के बाद मर्चेंट नेवी बनें के लिए आपको IMU CET (Indian Maritime University Common Entrance Test) or All India Merchant Navy Entrance Test (AIMNET) जैसे एंट्रेंस एग्जाम निकालने पड़ते है। कुछ इंस्टिट्यूट के अपने भी एंट्रेंस एग्जाम होते है। इसके बाद आपका मेडिकल टेस्ट होता है। मेडिकल में पास होने के बाद आपको ट्रेनिंग के भेजा जाता है। जब आप ट्रेनिंग क्लियर कर लेते है तो आपको Onboard Experience के लिए भेजा जाता है। आपको Cadet Officer के रूप में रखा जाता है।
मर्चेंट नेवी के लिए कौन सा कोर्स करे ?
मर्चेंट नेवी में आपको कई तरह नौकरी के अवसर मिलते है, जिनके लिए अलग -अलग कोर्स के द्वारा भर्ती की जाती है। मर्चेंट नेवी में विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं:
➤ डीक कैडेट कोर्स: यह कोर्स आपको जहाज के डेक विभाग में अधिकारी बनने के लिए तैयार करता है।
➤ इंजन कैडेट कोर्स: यह कोर्स आपको जहाज के इंजन विभाग में अधिकारी बनने के लिए तैयार करता है।
➤ इलेक्ट्रिकल कैडेट कोर्स: यह कोर्स आपको जहाज के इलेक्ट्रिकल विभाग में अधिकारी बनने के लिए तैयार करता है।
मर्चेंट नेवी की पढ़ाई करने के लिए बेस्ट कॉलेज कौन से है ?
भारत में मर्चेंट नेवी की पढ़ाई करने के लिए बेस्ट कॉलेजों के नाम के नाम निचे बताये गए है –
- भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (IMU), चेन्नई
- डीएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन स्टडीज, मुंबई
- एटीएस मरीन कॉलेज, मुंबई
- वेलिंगटन मरीन एकेडमी, चेन्नई
- मौलाना आजाद राष्ट्रीय समुद्री प्रौद्योगिकी संस्थान, कोच्चि
- टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंसेज, मुंबई
- मरीन इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुंबई
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पोर्ट मैनेजमेंट, मुंबई
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पोर्ट मैनेजमेंट, चेन्नई
- लायन्स ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन एंड एविएशन स्टडीज, चेन्नई
ये कुछ बेहतरीन कॉलेज है जो आपको मर्चेंट नेवी की पढाई ऑफर करते है।
मर्चेंट नेवी कोर्स फीस कितना होता है ?
मर्चेंट नेवी के कोर्स आप सरकारी और प्राइवेट संसथान से कर सकते है। दोनों जगह की फीस अलग-अलग होती है। अगर आप सरकारी से नेवी की पढाई करते है तो इसकी फीस 1 लाख से शुरू होती है जबकि प्राइवेट की 4 लाख से शुरू होती है। ध्यान से यह कोर्स और कॉलेज के अनुसार अलग हो सकता है।
मर्चेंट नेवी की नौकरी कितने साल की होती है
मर्चेंट नेवी में नौकरी की अवधि व्यक्तिगत पसंद और करियर प्रोग्रेस पर निर्भर करती है। आमतौर पर, नौकरी की अवधि युवा अधिकारियों के लिए अनुभव समाप्त होने पर 5 से 10 वर्षों के बीच हो सकती है। इसमें कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भी नियुक्ति होती है जो 6 महीने से 2 साल तक की होती है।
- यह है पॉलिटेक्निक में सबसे अच्छा कोर्स, जिनकी डिमांड हमेशा रहती है ||10 Best Polytechnic Courses|| पॉलिटेक्निक कोर्स डिटेल्स
- सरकारी ब्यूटी पार्लर कोर्स – महिलाओ के लिए सुनहरा अवसर
- करियर में सफलता के लिए करे 12वीं के बाद 6 महीने का कोर्स, कमाई लाखो में
मर्चेंट नेवी की सैलरी कितनी होती है ?
मर्चेंट नेवी में सैलरी पद, अनुभव, शिपिंग कंपनी और जहाज के अनुसार अलग -अलग हो सकती है। फिर भी पदों के अनुसार अनुमानित सैलेरी निचे बताया गया है –
पद | सैलरी (प्रति माह) |
---|---|
डेक कैडेट | ₹30,000 से ₹60,000 |
इंजन कैडेट | ₹30,000 से ₹60,000 |
इलेक्ट्रिकल कैडेट | ₹30,000 से ₹60,000 |
तीसरा अधिकारी | ₹60,000 से ₹1.5 लाख |
दूसरा अधिकारी | ₹1.2 लाख से ₹3 लाख |
मुख्य अधिकारी | ₹3 लाख से ₹5 लाख |
कप्तान | ₹5 लाख से ₹10 लाख |
आमतौर पर, मर्चेंट नेवी में सैलरी ₹30,000 से ₹10 लाख तक हो सकती है।
मर्चेंट नेवी को मिलने वाली सुविधाएं क्या है ?
कंपनियों के हिसाब से मर्चेंट नेवी को मिलने वाली सुविधाएं अलग -अलग हो सकती है। मर्चेंट नेवी (Merchant Navy)को निम्न सुविधाएं मिलती है –
- भोजन भत्ता
- आवास भत्ता
- चिकित्सा भत्ता
- अवकाश भत्ता
- बोनस
- विदेशी यात्रा etc.
निष्कर्ष –
दोस्तों हमने जाना की मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) बननें के लिए क्या करना पड़ता है। मर्चेंट नेवी में करियर एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है। यदि आप साहसिक कार्य पसंद करते हैं और समुद्र से प्यार करते हैं, तो यह आपके लिए एकदम सही करियर हो सकता है।
इसमें आपको मर्चेंट नेवी कोर्स डिटेल्स, योग्यता, सैलेरी आदि से जुडी सभी जानकारी दी गयी है। हम आशा करते है की यह लेख आपको पसंद आया होगा। कोई सवाल हो तो कमेंट में पूछ सकते है।
मेरा बालक 12 th एग्रीकल्चर से है। क्या वह मर्चेंट नेवी का कोई कोर्स कर सकता हे क्या।
हाँ, 12वीं एग्रीकल्चर के बाद आपका बेटा मर्चेंट नेवी में प्रवेश कर सकता है।
Sir course kaha pe milta he
क्या BSC chemistry complet होने पर मरचन्ट नेवी joinकर सकते हैं?
हाँ, आप B.Sc. Chemistry पूरी करने के बाद मर्चेंट नेवी ज्वाइन कर सकते हैं।
Sir meri B.sc complete ho gyi h too kya m ab marchent navy me ja skta hu kya meri age 24 ho gyi h aur iska exam pattern aur syllabus kya rhta h
After 12th preparation kaise kare?
12 ke baad aap course join kar sakte hai
I am 12th arts la how can i become captain in merchant navy
Mai 12 th PCM se pass out hu aur sath me ADCA Kiya Hai kya mai merchant navy me join ho skta hu
हां, बिल्कुल आप मर्चेंट नेवी ज्वाइन कर सकते हैं।
But kaise join hoga sir kya ap hame details bta skte hai
Mujeh chasma laga hua hai kya me marchent nevy jaoon kar skata hu
https://sahayatakendra.in/mujhe-chasma-laga-hua-hai-kya-me-merchant-navy-join-kar-skata-hu/
is post ko padhe