Lekhpal Kaise bane: लेखपाल के बारे में एक सम्पूर्ण जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lekhpal Kaise bane: दोस्तों अगर आप ग्रामीण इलाके से है या शहरी क्षेत्रो से, आपने लेखपाल का नाम तो जरूर सुना होगा। लेखपाल ऐसा व्यक्ति होता है जो भारतीय राजस्व प्रणाली में एक अहम् भुमका निभाता है।

लेखपाल का काम भूमि और संपत्ति से जुड़े मामले की देखरेख करना होता है। अगर आपके मन में इच्छा है जानने की आखिर लेखपाल होता कौन है और इसका काम क्या होता है ? तथा इसके आलावा लेखपाल बनते कैसे है ? तो इन्ही सभी सवालों के सवाब इस लेख में देने की कोशिश करेंगे, तो आइये जानते है –

Lekhpal क्या है ?

लेखपाल एक सरकारी नौकरी का पद है, जिसे चयन प्रक्रिया के तहत आयोजित लेखपाल परीक्षा के माध्यम से भरा जाता है। यह एक ग्रामीण स्तर का अधिकारी होता है, जो राजस्व विभाग में अपनी सेवाएँ प्रदान करता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लेखपाल का काम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह भूमि और संपत्ति से संबंधित मामलों की देखरेख और प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभाता है।

लेखपाल का काम क्या होता है?

Lekhpal का काम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, इसकी निम्न जिम्मेदारिया होती है –

  • लेखपाल का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है भूमि संबंधी रिकॉर्ड रखना, जिसमे खेतों की नाप, मालिकाना हक, भूमि उपयोग आदि आते है।
  • यह सरकार के लिए राजस्व कर जैसे – भूमि कर, सिंचाई कर आदि को जमा कराने में मदद करता है।
  • भूमि का सर्वेक्षण, नक्शों का निर्माण, संपत्ति रिकॉर्ड का अद्यतन आदि कार्य करना।
  • अन्य सरकारी योजनाओ को लागु करवाना आदि।

लेखपाल बनते कैसे है ?

लेखपाल बनने के लिए आपको लेखपाल परीक्षा पास करनी होती है। यह परीक्षाएं राज्यों के अनुसार अलग – अलग होती है। Lekhpal बनने के लिए कुछ योग्यताये पूरी करनी पड़ती है जिसे निचे बताया गया है।

लेखपाल भर्ती के लिए योग्यता क्या चाहिए ?

अगर आप लेखपाल बनाना चाहते है तो आपका कम से कम 12वीं पास होना जरुरी है। कुछ राज्यों में यह स्नातक की डिग्री भी मांगी जाती है। अपने राज्य के अनुसार पता कर ले।

लेखपाल भर्ती के लिए उम्र सीमा कितनी मांगी जाती है ?

वैसे तो अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती है लेकिन आमतौर पर लेखपाल बनने की उम्र 18 से 35 वर्ष मांगी जाती है।

लेखपाल परीक्षा के चरण क्या है ?

अगर आप Lekhpal bharti के लिए आवेदन करेंगे तो आपको निम्न चरणों को पास करना होगा, जिसके बाद ही आप लेखपाल बन सकते है –

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • साक्षात्कार

यह सभी स्टेप पास करने के बाद ही आप Lekhpal बनते है।

लेखपाल सिलेबस: परीक्षा में क्या पूछा जाता है ?

आपको निम्न विषयों से सम्बनित प्रश्न पूछे जाते है –

  • सामान्य ज्ञान: इसमें भारत का इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • गणित: इसमें अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति आदि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • हिंदी और अंग्रेजी: इन दोनों भाषाओं में व्याकरण, वाक्य रचना, शब्दावली आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • ग्रामीण विकास और पंचायती राज: इसमें ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएं, पंचायती राज संस्थाएं, कृषि आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

लेखपाल की सैलरी कितनी होती है ?

लेखपाल को सैलेरी ग्रेड और अनुभव के अनुसार मिलती है। लेख पाल की सैलेरी 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक होती है जो अनुभव के अनुसार बढ़ती है।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल की सैलेरी 15,000 रुपये से 60,000 प्रति महीना मिलती है जो ग्रेड के अनुसार होती है।

सैलेरी के आलावा Lekhpal को अन्य सरकारी सुविधाएं जैसे की मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, पेंशन, यात्रा रियायत आदि मिलती है।

लेखपाल बनने के लिए कौन सी डिग्री चाहिए?

लेखपाल बनने के लिए कौन सी डिग्री की बात करे तो इसके लिए कोई विशेष पढाई की जरूरत नहीं पड़ती है, आपको कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है या कुछ राज्यों में ग्रेजुएशन भी मांगता है।

लेखपाल कहां बैठता है?

लेखपाल का ऑफिस/ कार्यालय तहसील या जिला मुख्यालय में होता है, जंहा से वे अपने सारे काम करता है।

निष्कर्ष –

अगर आपको लेखपाल के बारे में कुछ नहीं पता है तो आप यह आर्टिकल पढ़ से समझ सकते है और जानकारी के लिए आप अपने राज्य के अधिकारित वेबसाइट पर जा कर पता कर सकते है। अगर आप Lekhpal बनना चाहते है तो हमारा सलाह है की आप साल भर इसकी कोचिंग करके सभी चीज़े समझ ले और अच्छी तैयारी के साथ एग्जाम दे।

Spread the love

Leave a Comment