SSC GD भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चूका है। इस भर्ती के तहत BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR, और SSF में कांस्टेबल पद पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। अगर आप इसके बारे में और जानना चाहते है तो पूरा लेख पढ़े।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां क्या है ?
SSC GD Vacancy 2024-25 के नयी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर 2024 से शुरू हो जाएगी तथा इसी तारीख को अधिसूचना भी जारी की जाएगी। आवेदन के अंतिम तारीख के बारे में अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। परीक्षा जनवरी-फरवरी 2025 में होने की सम्भावना है।
भर्ती | SSC GD Vacancy 2024-25 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 5 सितंबर 2024 |
आवेदन के अंतिम तारीख | घोषणा नहीं हुई है। |
ऑनलाइन आवेदन का शुल्क कितना है ?
SSC GD Vacancy के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क की बाते करे तो सामान्य/OBC वर्ग के लिए ₹110/- रुपये और SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक के लिए कोई शुल्क नहीं है।
सामान्य/OBC वर्ग | ₹110/- |
SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक | कोई शुल्क नहीं है। |
SSC GD Vacancy के लिए योग्यता क्या चाहिए ?
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास निम्न योग्यता होनी चाहिए –
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SSC GD के लिए चयन प्रक्रिया क्या होगी ?
SSC GD भर्ती के लिए उमीदवारो का चुनाव निम्न प्रक्रिया के द्वारा किया जायेगा –
- आपको 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली लिखित परीक्षा देनी होगी।
- पास होने पर शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी, जिसमे पुरुषों को 5 किमी और महिलाओं को 1.6 किमी की दौड़ करनी होगी।
- इसके बाद आपको शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जायेगा, जिसमे उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और छाती के माप का परीक्षण किया जाएगा।
- आखिरी में चिकित्सा परीक्षा (DME) होगी।
SSC GD भर्ती 2024 -25 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है ?
- सबसे पहले तो आपको SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण करने के बाद आपको लॉगिंग करके फॉर्म भरना होगा।
- फीस पेमेंट करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
निचे दिए लिंक से आप आसानी से SSC GD Vacancy 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है –
Official Website | Click Here |
Official Advertisement | Link Will Active On 05 September 2024 |
DIrect Link for Apply Online | Link Will Active On 05 September 2024 |
Others Jobs | Click Here |