Sukanya Samridhi Yojana : सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक सरकारी बचत योजना है, जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना में निवेश करके आप अपनी बेटी की शिक्षा और विवाह के लिए अच्छी खासी रकम जमा कर सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1000, ₹2000, ₹5000 और ₹10000 मासिक जमा करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर कितनी राशि प्राप्त होगी। इस योजना के फायदे और निवेश के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें।
Sukanya Samridhi Yojana 2024 क्या है ?
यह भारत सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य के लिए शुरू की गई एक छोटी बचत योजना है। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शुरू की गई थी। इसमें माता या पिता के नाम पर खाता खोला जाता है और जिसमे आप कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष जमा कर सकते है। जमा किये गए पैसे पर आपको 8.2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा। यह माध्यम वर्ग के लोगो के लिए काफी अच्छी योजना है।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के लिए पात्रता (Eligibility) क्या है ?
- खाता केवल भारत में जन्मी लड़की के नाम पर खोला जा सकता है।
- खाता खोलते समय लड़की की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- एक परिवार में केवल एक ही लड़की के लिए खाता खोला जा सकता है।
Sukanya Samridhi Scheme खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता या कानूनी अभिभावक का आधार कार्ड/पैन कार्ड/पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार का फोटो
जाने सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1000, ₹2000, ₹5000 और ₹10000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
1. ₹1000 प्रतिमाह जमा करने पर
विवरण | राशि |
---|---|
1 वर्ष में कुल राशि | ₹12,000 |
15 वर्ष में जमा की गई कुल राशि | ₹1,80,000 |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | ₹3,29,000 |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | ₹5,09,212 |
2. ₹2000 प्रतिमाह जमा करने पर
विवरण | राशि |
---|---|
1 वर्ष में कुल राशि | ₹24,000 |
15 वर्ष में जमा की गई कुल राशि | ₹3,60,000 |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | ₹6,58,425 |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | ₹10,18,425 |
3. ₹5000 प्रतिमाह जमा करने पर
विवरण | राशि |
---|---|
1 वर्ष में कुल राशि | ₹60,000 |
15 वर्ष में जमा की गई कुल राशि | ₹9,00,000 |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | ₹16,46,062 |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | ₹25,46,062 |
4. ₹10000 प्रतिमाह जमा करने पर
विवरण | राशि |
---|---|
1 वर्ष में कुल राशि | ₹1,20,000 |
15 वर्ष में जमा की गई कुल राशि | ₹18,00,000 |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | ₹33,30,307 |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | ₹51,03,707 |
एसएसवाई खाते में जमा राशि कब निकाल सकते हैं?
Sukanya Samridhi Yojana (एसएसवाई) में जमा राशि को पूरी तरह से 21 वर्ष की अवधि के बाद ही निकाला जा सकता है। लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में आप आंशिक निकासी भी कर सकते हैं।
लड़की की शिक्षा के लिए:
जब आपकी बेटी 18 वर्ष की हो जाती है, तो उसकी उच्च शिक्षा के खर्चों के लिए आप आंशिक निकासी कर सकते हैं। इसके लिए आपको शिक्षा संस्थान से प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
लड़की की शादी के लिए:
अगर आपकी बेटी की उम्र 18 साल हो गई है और उसकी शादी करनी है, तो आप शादी के खर्चों के लिए आंशिक निकासी कर सकते हैं। इसके लिए विवाह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।
अन्य विशेष परिस्थितियां:
यदि आपकी बेटी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो आप खाते से शेष राशि निकाल सकते हैं। यह निकासी कुछ शर्तों के अधीन होगी।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आंशिक निकासी केवल एक बार ही की जा सकती है।
एसएसवाई खाते से पैसे निकालने की प्रक्रिया
Sukanya Samridhi Yojana खाते से पैसे निकालने के लिए, उस बैंक या डाकघर जाएं जहाँ खाता खोला था। आवश्यक दस्तावेज (जैसे पासबुक, शिक्षा प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र) जमा करें। बैंक या डाकघर दस्तावेजों की जांच और सत्यापन करेगा। सही पाए जाने पर आपको निकासी राशि दी जाएगी।
सुकन्या समृद्धि योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
Sukanya Samridhi Yojana (एसएसवाई) भारत सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य के लिए शुरू की गई एक छोटी बचत योजना है। आवेदन करने का तरीका निचे बताया गया है।
SSY खाता खुलवाने के लिए अभिभावक को बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा और सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म को सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न करें। इसके बाद, भरे हुए फॉर्म को बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करें। इस तरह आप अपने बिटिया का खाता खुलवा सकते हैं।
PM Vishwakarma Silai Machine Yojana 2024 – Apply Online, Eligibility, Benefits, Documents