केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) क्या है – Mode, Pattern, Age, Eligibility Criteria (पूरी जानकारी)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शिक्षण के क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, शिक्षण के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने और शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता निर्धारण करने के लिए CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) भारत सरकार द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जो केंद्रीय विद्यालयों और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए शिक्षकों की योग्यता का आकलन करती है।

जो भी लोग शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे है, उनके लिए यह एग्जाम आवश्यक हो जाता है। इस लेख में आपको केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) क्या है, पैटर्न, उम्र सिमा, योग्यता आदि के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) क्या है ?

CTET एक केंद्रीय स्तरीय एग्जाम है, जिसका पूरा नाम सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है। यह परीक्षा CBSC के द्वारा कराई जाती है। अगर आप केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एग्जाम देते है तो आप केंद्र और राज्य दोनों जगह शिक्षक बन सकते है।

टीचर बनने के लिए आपको CTET का एग्जाम देना होता है। जब आप इसमें सफल हो जाते है तो आपको एक सर्टिफिकेट मिलता है, जिसको आप केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा लायी गयी भर्तियों में लगा सकते है। अगर आपने एक बार CTET का एग्जाम क्लियर कर लिया तो बार -बार आपको एग्जाम देने की जरूरत नहीं है, यह आजीवन मान्य रहेगा।

पुरे भारत में शिक्षक बनने के लिए आपको CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) या STET (राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा) का एग्जाम देना होता है। सभी राज्य अपना अलग से TET का एग्जाम कराती है जिसे STET कहते है। STET देने के बाद आप केवल उसी राज्य में शिक्षक बन सकते है जिसका आपने एग्जाम दिया है लेकिन CTET में आप पुरे देश में शिक्षक बन सकते है।

Exam कब शुरू हुआ और क्यों ?

CTET/TET का एग्जाम 2011 से शुरू किया गया था, जिसका मुख्य कारण प्रशिक्षित टीचरों को फिलटर करना था। यह एग्जाम देने के बाद आपको नौकरी नहीं लगती है। यह एग्जाम शुरू करने के मुख्य निम्न उदेश्य है –

  • शिक्षण के क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए
  • शिक्षकों के न्यूनतम शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता मानकों को स्थापित करने के लिए
  • देश भर में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को मानकीकृत करने के लिए
  • शिक्षण के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने के लिए

CTET में कितने एग्जाम होते है ?

CTET में 2 एग्जाम होते है जो Level – 01 और Level – 02 है। आइये जानते है क्या है Level – 01 और Level – 02 और कौन दे सकता है एग्जाम :

Level – 01

अगर आपको प्राइमरी का टीचर (PGT) बनना है तो आपको लेवल -1 का एग्जाम देना होगा। इसमें आप क्लास 1 से 5 तक के बच्चो को शिक्षा देते है।

➣ Level – 02

अगर आपको Trained Graduate Teacher (TGT) बनना है तो आपको लेवल – 02 का एग्जाम देना होगा। इसमें आप 6 से 8 तक के बच्चो को पढ़ाते है।

ध्यान दे अगर आपने B. Ed या BTC में से कुछ भी किया है तब भी आप दोनों एग्जाम दे सकते है।

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का पैटर्न क्या है ?

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एग्जाम साल में 2 बार कराया जाता है। यह 2:30 घंटे का पेपर होता है, जिसमे आपको 150 प्रश्न करने होते है जो बहुविकल्पीय होते है। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। अगर आप 150 प्रश्न में 90 प्रश्न सही करते है तो आप इस एग्जाम में पास हो जायेंगे।

एग्जाम मोड क्या है ?

एग्जाम मोड की बात करे तो पहले यह ऑफलाइन हुआ करता था। लेकिन 2021 में इसे ऑनलाइन करवाया गया था। यानि की इसका मोड ऑनलाइन हो गया है।

CTET का एग्जाम कौन दे सकता है ?

अगर आपके पास टीचिंग के क्षेत्र में कोई डिप्लोमा जैसे Elementary Teacher Education (E.T.E) या Junior Basic Training (JBT), आदि या आपने कोई डिग्री कोर्स जैसे – B. Ed, d.el.ed आदि किया है या कर रहे है तो एग्जाम दे सकते है। डिप्लोमा या डिग्री के 2 ईयर में आप यह एग्जाम दे पाएंगे।

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के उम्र सिमा क्या है ?

इस एग्जाम में शामिल होने के लिए कम से कम आपको उम्र 18 साल होनी चाइये। कुछ राज्यों में यह 21 साल है। इसमें कोई अधिकतम उम्र सिमा नहीं है इसका मतलब है कि किसी भी उम्र का व्यक्ति सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का सिलेबस क्या है ?

दोनों पेपरों में शामिल विषय निम्न है –

  • भाषा I (अनिवार्य): हिंदी या अंग्रेजी
  • भाषा II (अनिवार्य): हिंदी या अंग्रेजी (भाषा I के अलावा)
  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र: बाल विकास, शिक्षण विधियां, मूल्यांकन, आदि
  • गणित और विज्ञान: गणित, विज्ञान (केवल पेपर II में)
  • सामाजिक विज्ञान: इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र (केवल पेपर II में)

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का सिलेबस के बारे में अधिक जानने के लिए आप सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी पा सकते है।

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कैसे करे ?

CTET के परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे बेहतर तरीका है की आप NCRT की किताबे पढ़े जो स्कूल में पढाई जाती है। इस एग्जाम में सफल होने के लिए आपका बाल विकास और शिक्षाशास्त्र का सब्जेक्ट में अच्छी पकड़ होनी चाइये। आप पुराने पेपर से भी तैयारी करे।

CTET की तैयारी के लिए निचे कुछ सुझाव दिए गए है –

  • सीटीईटी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
  • नमूना प्रश्न पत्रों और ऑनलाइन मॉक टेस्ट का उपयोग करें।
  • अपनी कमजोरियों पर ध्यान दें और उनमें सुधार करें।
  • समय प्रबंधन का अभ्यास करें।
  • आत्मविश्वास रखें और सकारात्मक सोच रखें।

CTET निकालने के बाद क्या करें ?

अगर आपने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि की CTET पास कर लिया तो आप भारत में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए होने वाली केंद्र और राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग ले सकते है तथा CTET प्रमाणपत्र के द्वारा आप प्राइवेट स्कूलों में भी पढ़ा सकते है। ध्यान दे यह 1 से 8 तक सरकारी टीचर बनने की पहली सीढ़ी है।

निष्कर्ष –

सीटीईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी करनी होगी। इस आर्टिकल में हमने जाना की केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) क्या है और कैसे तैयारी करे। हम आशा करते है की यह जानकारी आपके काम आयी होगी। कोई प्रश्न हो तो कमेंट में पूछ सकते है।

Spread the love

Leave a Comment